Up News:आम का गुद्धा गिरने से दो बाइक सवार घायल, एक की मौत

Update: 2025-03-19 01:49 GMT
Up News: शाहाबाद के गांव शाहपुर देव निवासी बादशाह सिंह अपने गांव से शाहाबाद आ रहे थे। इस दौरान पेड़ पर बैठे बंदर ने पेड़ का तना हिलाया तो तना बाइक सवार बादशाह सिंह के ऊपर गिर गया। इसी दौरान मंगोली निवासी बाबू अपने दोस्त दीपक के साथ किले पर घूमने जा रहा था। अचानक उनकी बाइक गिरे हुए तने में जा गिरी।
हादसे में बादशाह सिंह और बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद 20 वर्षीय बाबू की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में बाबू की मौत हो गई।
Tags:    

Similar News