Up News: बुधवार सुबह करीब 10 बजे शहर के कोतवाल इलाके में मिया बरौली गांव के पास सामने से आ रहे एक बूढ़े आदमी को बचाने के चक्कर में करीब 30 से 35 भैंसों से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक बबेरू से फतेहपुर जा रहा था तभी यह हादसा हुआ।
हादसे में 15 भैंसों की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने मरी हुई भैंसों को JCB की मदद से गड्ढा खोदकर दबवा दिया। बबेरू के कोतवाल इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अज्ञात गाड़ी मालिक और ड्राइवर के खिलाफ जानवरों के साथ क्रूरता करने की FIR दर्ज कर ली गई है।