UP News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, काम पर आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Update: 2025-06-27 03:50 GMT
UP News: देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक पर दिल दहला देने वाला रेल हादसा सामने आया है। अहिमाने रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को ट्रैक से हटाकर रेल यातायात बहाल कराया गया। काफी देर तक शव ट्रैक पर पड़े रहने से रेल संचालन भी प्रभावित रहा। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्रा ने बताया कि मृतक एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करने आया था और संभवत: कादीपुर तहसील क्षेत्र का रहने वाला था। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल खबर और तस्वीरों की मदद से मृतक की पहचान कूड़ेभार थाना क्षेत्र के बेलौली धर्मराजपुर निवासी अरुण कुमार (30) पुत्र निठुरी के रूप में हुई। उसके भाई दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव की पुष्टि की।
बताया गया कि अरुण कुमार मजदूरी करने प्रतापगढ़ आया था। पहचान होने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस इंस्पेक्टर अखंडदेव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और मृतक के परिवार को यथासंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
Tags:    

Similar News