UP NEWS: सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा,ढहे मकान की छत

Update: 2024-10-22 00:43 GMT
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के आशापुरी कॉलोनी में सिलेंडर फटने से एक मकान की छत गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने तुरंत सिकंदराबाद थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में एसडीएम,
एसपी सिटी
और सीओ भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में तेजी लाई। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और मलबा हटाने का काम तेजी से शुरू किया गया।
पुलिस ने मलबे से अब तक पांच शव निकाले हैं। वहीं मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मलबे में महिलाएं और बच्चे दबे हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।
Tags:    

Similar News

-->