UP News: मिट्टी का टीला ढहने से तीन मजदूरों की मौत

Update: 2025-05-22 04:25 GMT
UP News: छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा माहिम गांव में स्थित मासूम-ए-मिल्लत की मजार के निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है। बुधवार को मजार के दोनों तरफ खुदाई का काम चल रहा था। यह काम मजार के केयरटेकर फरजान रजा की देखरेख में हो रहा था। रात करीब नौ बजे जेसीबी से मिट्टी हटाई जा रही थी, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे में फरजान रजा (38), शकील मोहम्मद (50), अशद (14) निवासी पिपरा माहिम और फकीर मोहम्मद (20) निवासी रजवापुर थाना मनकापुर दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल फरजान रजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर ले जाया गया, जहां शकील, अशद और फकीर की मौत हो गई जबकि फरजान रजा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरजान की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छपिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में मातम का माहौल है।
Tags:    

Similar News