UP News: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर तीन मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

Update: 2025-06-22 01:16 GMT
UP News: शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे तीनों बच्चे घर से कुछ दूर स्थित बाग में खेलने गए थे। बाग में खेलने के बाद वे आगे स्थित एक खेत में चले गए। इस खेत में हाल ही में मिट्टी खनन कराया गया था। दो दिन से हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। इसी पानी में तीनों बच्चे डूब गए। हरदोई जिले में मिट्टी खनन के कारण हुए गड्ढे में भरे पानी में शनिवार की शाम तीन चचेरे भाई डूब गए। शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें तलाशने तालाब की ओर गए।
तीनों को तालाब से निकालकर सीएचसी ले जाया गया। यहां बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। तरियावां थाना क्षेत्र के गौरा निवासी नरेंद्र किसान हैं। इन दिनों अंबेश्वरी अपने बेटे दुर्गेश (7) और माहेश्वरी अपने बेटे कार्तिक (7) को लेकर मायके आई हुई हैं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News