UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गजरौला गाँव में शनिवार को सात दिन से लापता एक बुज़ुर्ग का शव कई टुकड़ों में खेत में मिला। पुलिस मौके पर पहुँची और आस-पास के लोगों से पूछताछ की।
फ़ोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी सुराग जुटाए। घटनास्थल से कुल्हाड़ी मिलने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। आलमपुर गजरौला निवासी मेवाराम ने बताया कि उनके बड़े भाई, 70 वर्षीय लेखराज अविवाहित थे और उनके साथ रहते थे।27 सितंबर को लेखराज जानवर चराने गए थे। शाम को जानवर लौट आए, लेकिन लेखराज नहीं लौटे। काफ़ी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार दोपहर ग्रामीणों को लेखराज का शव खेत में पड़ा मिला।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुँचे। लेखराज का सिर, पैर और धड़ अलग-अलग मिले। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि शव पाँच-छह दिन पुराना लग रहा है।शव को जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने की आशंका है। रविवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उन्होंने घटनास्थल पर कुल्हाड़ी मिलने की बात से इनकार किया और कहा कि हर पहलू की जाँच की जाएगी।
Tags: