UP News: थार सवार ने जानबूझकर ग्रामीणों को कुचला,बुजुर्ग की मौत

Update: 2025-04-22 05:04 GMT

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां थार सवार कुछ युवकों ने जानबूझकर ग्रामीणों को कार से कुचल दिया क्योंकि उन्होंने तेज रफ्तार कार का विरोध किया था|मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के सुन्हेरा गांव का है, जहां थार कार सवार कुछ युवक गांव के अंदर खतरनाक रफ्तार से कार चला रहे थे|

ग्रामीणों के मुताबिक जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर कार से चार लोगों को रौंद दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा गया और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
Tags:    

Similar News