Up News:बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र में एक किशोरी की घर में घुसकर फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई और फिर शव को घर के अंदर ही दफनाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए गुरुवार को बताया कि छपरौली थाना क्षेत्र के बौधा गांव में 19 वर्षीय समुन नामक युवक ने बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के घर में घुसकर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी समुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन जब किशोरी ने मना कर दिया तो उसने पहले उस पर गैस सिलेंडर से हमला किया और फिर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी।
एन.पी. सिंह ने बताया कि जब समुन घर के अंदर शव दफना रहा था, तभी किशोरी के परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्ची के परिवार की हालत बेहद दयनीय बताई जा रही है। बच्ची के पिता की चार महीने पहले मौत हो गई थी और उसकी माँ मजदूरी करके तीन छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।
Tags: