Up News: चहलारी घाट से जल लेकर मंदिर जा रहे किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Up News : यूपी के सीतापुर में सोमवार को चहलारी घाट से जल लेकर बाइक से मंदिर जा रहे एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला बिसवां कोतवाली क्षेत्र के झज्जर मोहल्ले का है। यहां का निवासी चंदन कश्यप (16) रविवार को अपने दोस्त इसी मोहल्ले के रवि कश्यप और मानपुर थाना क्षेत्र के बिसेंडा गांव निवासी श्रवण कश्यप के साथ रेउसा थाना क्षेत्र के चहलारी घाट जल लेने गया था। वहां से जल भरकर वह वापस मंदिर जा रहा था।
रास्ते में चंदन की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त उसे बिसवां सीएचसी ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।