Up News: शराब के लिए पैसे देने पर बेटे ने पिता को उतरा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार
Up News :उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता और पुत्र के बीच 450 रुपये को लेकर हुए विवाद में बेटे की हत्या कर दी गई। बेटा अपने पिता से पैसे मांग रहा था, लेकिन पिता ने देने से मना कर दिया। गुस्से में आकर बेटे ने धारदार हथियार से पिता की हत्या कर दी। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
घटना जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है। कोबलू का अपने बेटे अनिल से विवाद हो गया था। बेटा शराब पीने का आदी था। नशे में धुत बेटे ने और शराब पीने के लिए 450 रुपये मांगे, तो पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई, जो हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर बेटे ने दरांती उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में बबलू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने घायल को तुरंत बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गिरवां थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जाँच की। पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नरैनी क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और गहन जाँच जारी है। फिलहाल, इस घटना से गाँव में दहशत का माहौल है।