Up News: कमरे में सोता रहा बेटा, माता-पिता ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

Update: 2025-03-29 02:34 GMT
Up News : मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ कस्बे के हुसैनपुरा इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजीव शर्मा के मुताबिक राजकुमार (65) और उनकी पत्नी गीता (62) के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आर्थिक तंगी के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने की आत्महत्या पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों ने दावा किया है कि दंपत्ति ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके बेटे ने उन्हें दवा के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था।
कहा जा रहा है कि उनके बेटे की चाय की दुकान है और उसने उनकी आर्थिक मदद करने से इनकार कर दिया था। पड़ोसियों ने बताया कि राजकुमार कुछ समय से बीमार था और आर्थिक तंगी के चलते अपना इलाज नहीं करा पा रहा था। 25 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या बताया जा रहा है कि एक अन्य घटना में चरथावल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में 25 वर्षीय युवक विकास ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News