Up News: गैस सिलेंडर फटने से छत ढह गई, एक युवक की मौत

Update: 2025-03-29 03:36 GMT
UP News: जिले में भीषण हादसा हुआ है। एक घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत गिर गई। छत के मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आपको बता दें कि पूरा मामला चौरी थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला अपने घर में छोटे गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। जिसकी ताकत इतनी तेज थी कि मकान की छत गिर गई।
हादसे के वक्त महिला और उसका पति घर पर मौजूद थे। छत गिरने से दोनों मलबे में दब गए। धमाके की गूंज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बनारस रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उम्मन शाह (65) की मौत हो गई। मजीदुन्निसा (60) की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News