Up News: हाईवे पर गैस टैंकर से कुचलकर रिटायर्ड जेसीओ की मौत

Update: 2025-03-26 02:55 GMT
Up News: हाईवे पर गैस टैंकर से कुचलकर रिटायर्ड जेसीओ की दर्दनाक मौत हो गई। वह 28 फरवरी को रिटायर हुए थे। वह लखनऊ से उन्नाव के रौ करना गांव जाने के लिए निकले थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास गैस टैंकर के पिछले पहिये की चपेट में आने से रिटायर्ड जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) की मौत हो गई। वह हेलमेट पहने हुए थे। कानपुर जा रहे डीजीपी के काफिले की एस्कॉर्ट के लिए पहले से तैनात पुलिस ने चालक समेत टैंकर को पकड़ लिया है। माखी थाना क्षेत्र के रौ करना निवासी रिटायर्ड जेसीओ अविनाश कुमार सिंह (49) मंगलवार को स्कूटर से गांव जाने के लिए निकले थे।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दोपहर दो बजे दही थाना क्षेत्र के सोनिक मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाएं से दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के लिए वाहन को साइड में लिया तो स्कूटर उसकी चपेट में आ गया। अविनाश सड़क पर गिर घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी मिनी, बेटा सुधांशु व बेटी आस्था पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे सुधांशु ने बताया कि उसके पिता 28 फरवरी को सेना में जेसीओ के पद से रिटायर हुए थे।
उसने बताया कि चचेरे भाई शिवम का तिलक समारोह 14 अप्रैल को था और उसकी शादी 20 अप्रैल को थी, जिसकी तैयारियां भी घर पर चल रही थीं। भतीजे की मौत पर शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। दही एसएचओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि चालक को टैंकर समेत पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News