UP News: प्राइवेट स्कूल बस ने छात्र को रौंदा,छात्रों ने किया हंगामा

Update: 2025-05-01 04:46 GMT
UP News : सीतापुर में गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में महमूदाबाद के कंझाभारी निवासी छात्र शौर्य वर्मा (10) की मौके पर ही मौत हो गई। वह कक्षा चार में पढ़ता था। खबर मिलते ही स्कूल के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। वे कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए हैं। घटना महमूदाबाद रोड पर रेलवे क्रॉसिंग से आगे पटेल नगर के पास हुई।
सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया गया कि छात्र सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में पढ़ता था।
Tags:    

Similar News