Up News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को दोनों के मोबाइल फोन चालू होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उनकी लोकेशन नेपाल बॉर्डर के पास ट्रेस की गई. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी की और दोनों को पकड़ लिया. पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी राहुल नाम के युवक से तय हुई थी, लेकिन शादी पक्की होने के बाद पति उस पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा|
इससे परेशान होकर उसने राहुल के साथ भागने का फैसला किया. अब महिला और राहुल दोनों थाने में साथ रहने की जिद पर अड़े हैं, वहीं महिला की बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां भी घर से पैसे और जेवर लेकर भाग गई है. इस घटना के बाद बेटी की तबीयत खराब हो गई थी और पूरे परिवार में तनाव का माहौल है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर अलीगढ़ ले आई है और अब आगे की जांच की जा रही है|