Up News: रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप

Update: 2025-07-02 08:18 GMT
Up News: देवरिया जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव गोरखपुर-भटनी रेलखंड पर पड़री माल रेलवे फाटक के पास मिला है। उन्हें संदेह है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। बरियारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
Tags:    

Similar News