UP News: भैंस चराने गए व्यक्ति का शव सड़क पर मिलने से हड़कंप

Update: 2024-10-03 02:03 GMT
UP News: सिल्लापुर गांव में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में हड़कंप , शव की पहचान गांव निवासी छेदा लाल के रूप में हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। मंगलवार को करीब तीन बजे छेदा लाल रोजाना की तरह भैंस चराने खेतों पर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, इस दौरान भैंस तो घर लौट आई, लेकिन छेदा लाल नहीं मिला। बुधवार की सुबह करीब सात बजे छेदा लाल का शव गांव सिल्लापुर और नगरिया सादात के बीच चक रोड पर पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।
Tags:    

Similar News

-->