Up News: 48 घंटे बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद

Update: 2025-08-05 03:25 GMT
Up News: बरेली में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर तीन बजे तक हल्की और तेज बारिश में शहरवासी भीगते रहे। मंगलवार को सुबह चार बजे फिर बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के चलते आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। अभिभावकों को छुट्टी का पता तब चला जब सुबह-सुबह उनके फोन पर मैसेज आया।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 86.4 मिमी बारिश हुई। 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Tags:    

Similar News