Up News: बुधवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो मासूम बेटियां घायल हो गईं। कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कार चला रहे मुकेश को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आपको बता दें कि इस हादसे में मुकेश की पत्नी मीनू (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय शिवानी और पांच वर्षीय सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली देहात पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे के शिकार मुकेश ने बताया कि वे सभी जालौन के राठौरपुरा गांव से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। पुलिस ने मीनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
Tags: