Up News : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के डासना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर मंगलवार को मसूरी थाना क्षेत्र के रफीकाबाद में एक व्यक्ति ने अपने 39 वर्षीय चाचा की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि अफजल को उसके भतीजे तालिब ने मंगलवार दोपहर दो बजे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से .315 बोर का एक खाली कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि अफजल के परिवार ने इस मामले में तालिब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।