UP News: गल्ला मंडी में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

Update: 2025-02-28 04:41 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में भीषण आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। यह पूरा मामला जिले के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का है। जहां गल्ला मंडी के प्लेटफार्म नंबर-दो में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के कारण लाखों का अनाज जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग कब और कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गल्ला मंडी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस घटना में ज्ञानेश शुक्ला, विनीत साहू, प्रदीप गुप्ता, बबलू राठौर, विजय साहनी, अनिल पांडेय, महेश गुप्ता, सुरेश जायसवाल और मुकेश नामक व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है। सभी दुकानदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News