Up News:  बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक वयस्क मादा भेड़िया पिंजरे में कैद हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महसी क्षेत्र के गदामार कलां गांव में 2 और 3 जून की रात को एक जानवर ने 2 साल के बच्चे को उसकी मां की गोद से उठा लिया और उसे मार डाला। ग्रामीण इसे भेड़िये का हमला बता रहे थे।
ड्रोन की मदद से मादा भेड़िये को खेत से पिंजरे में कैद कर पकड़ा गया
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अजीत प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 2 और 3 जून की रात जानवर के हमले से 2 साल के बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा था। वन विभाग के 'कंजरवेटर' मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में देवीपाटन मंडल के सभी वन प्रभागों की टीमें हमलावर जंगली जानवर की तलाश में लगातार गश्त कर रही थीं, ड्रोन से भी तलाश जारी थी। शनिवार को ड्रोन पायलट सोहन गुप्ता ने ड्रोन की 'मॉनीटर स्क्रीन' पर एक भेड़िया देखा। वन विभाग की टीम ने इलाके को घेर लिया और भेड़िये को सिसैया चूड़ामणि गांव से दो-ढाई किलोमीटर दूर स्थित सरदार का पचासा गांव में गन्ने के खेत में पिंजरे में कैद कर लिया।
Tags: