UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए ने एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया है। दरअसल, शुक्रवार शाम एक मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तेंदुआ घर में घुस आया और बच्चे को उठाकर अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में दहशत का माहौल है।
बच्चे को उठाकर खेत की ओर भागा तेंदुआ
यह मामला बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के भैंसाखी गांव का है। गांव निवासी का पांच वर्षीय बालक विक्की शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। उसकी मां और घर के अन्य लोग काम में व्यस्त थे। बच्चा खेल रहा था तभी तेंदुए ने दस्तक दी। बच्चे को देखकर तेंदुआ घर में घुस गया और उसे उठाकर ले गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजनों को तेंदुए के हमले का पता चला, तब तक तेंदुआ बच्चे को गर्दन से पकड़कर खेतों की ओर भाग गया। गांव में दहशत फैल गई
इस घटना के बाद परिजन तेंदुए के पीछे भागे। जानकारी होने पर ग्रामीण भी उसके पीछे दौड़े और शोर मचाया। परिजनों ने शोर मचाकर उसका पीछा किया तो तेंदुआ विक्की को गांव के बाहरी छोर पर स्थित बाग में छोड़कर भाग गया। लेकिन, हमले से चेहरे और गर्दन पर गंभीर घाव होने से बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
Tags: