UP News: कीर्तन गायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Update: 2025-04-07 02:17 GMT
UP News :उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सुरौली क्षेत्र में एक कीर्तन गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि सुरौली क्षेत्र के ग्राम सुकई परसिया निवासी राम मूरत चौहान (50) कीर्तन गाते थे और शनिवार की शाम वह कीर्तन गाने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगस्त पार गए थे और रात में बाइक से अपने गांव लौट रहे थे तभी धमौर परशुराम गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर और सर्विलांस टीम, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना का पर्दाफाश करने तथा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
Tags:    

Similar News