Up News: कलयुगी मां ने दो बच्चों का गला काटा

Update: 2025-02-11 00:56 GMT
Up News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने अपनी दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी मां को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को मामले के पीछे पारिवारिक कलह का शक है। बता दें कि घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। सोनिया नाम की महिला ने पहले अपनी बेटियों अनुष्का (8) और किट्टू (5) की गला रेतकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसने खुद की भी धारदार हथियार से गर्दन रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोनिया को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पति हर शनिवार और रविवार को छुट्टी लेकर घर आता था और परिवार के साथ समय बिताता था। परिजनों के मुताबिक घटना वाले दिन सोमवार सुबह पति ड्यूटी के लिए गुड़गांव चला गया था। उसके जाने से पहले ही पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसके बाद ही दोपहर में सोनिया ने इस वारदात को अंजाम दिया। अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि महिला ने अपनी 3 और 7 साल की बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी।
महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। गुड़गांव में काम करने वाला पति घर आया हुआ था। वह आज काम पर लौटा था। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मासूम बच्चों की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
Tags:    

Similar News

-->