UP News : शहीद उमानाथ सिंह अस्पताल में जले हुए वृद्ध की उस समय मौत हो गई, जब उसे इलाज के लिए लाया गया था। बताया गया कि जमीनी विवाद में 65 वर्षीय वृद्ध को जिंदा जला दिया गया। आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर कसाड़े गांव में जमीनी विवाद में दिल दहला देने वाली घटना घटी।
बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
सोमवार की रात दो बजे घर में सो रहे 65 वर्षीय राम करन विश्वकर्मा को उसके साथी किराएदारों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जले वृद्ध की यहां जिले में इलाज के दौरान मौत हो गई। झुलसने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लालगंज के टाइगरगढ़ सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राम करन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जले वृद्ध ने खुद ही आरोपी का नाम बताया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।