Up News: मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में अचानक आग लग गई। आग लगने से गेहूं और उसकी खरीद की फाइलें जलकर राख हो गई हैं। सूचना मिलने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने इसकी जानकारी ली और कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
मंडी समिति में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। आग की भयावहता देख किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिस पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आग शार्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से।
Tags: