Up News : उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार सगी बहनों समेत तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंसकर 200 मीटर घिसटती चली गई। घटना शनिवार रात लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर संडीला कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज के पास हुई। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को पकड़ लिया।
लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेगमगंज के पास उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने करन की बाइक को रौंद दिया। हादसे में करन, काजल और अंशिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक भागने लगा लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। करन मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में हैं। शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं।