UP News: सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, परिवार में कोहराम

Update: 2025-06-04 01:09 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार रात ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में सोहनवीर नाम के होमगार्ड की मौत हो गई. जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. दरअसल पूरा मामला थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रताल रोड का है|
जहां मंगलवार रात करीब 10:00 बजे बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर सवार 55 वर्षीय सोहनवीर पुत्र साहब लाल रात्रि ड्यूटी के लिए धार्मिक नगरी शुक्रतीर्थ में चल रहे गंगा दशहरा में जा रहे थे तभी बाइक सवार होमगार्ड अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था के चलते उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
जानकारी के अनुसार मृतक होमगार्ड थाना भोपा क्षेत्र के गांव गढ़वाड़ा का रहने वाला था जो वर्तमान में थाना ककरौली में तैनात था. क्षेत्राधिकारी डॉक्टर रविशंकर मिश्रा के अनुसार मृतक होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल घटना के बाद पुलिस महकमे में मातम और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Tags:    

Similar News