Up News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार कार जा टकराई,महिला की मौत

Update: 2025-05-10 05:35 GMT
UP News: नैनीताल हाईवे के बाईपास पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी ले जाते समय तजाकिस्तान की महिला गुल नाजोन (उम्र 29 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है।
पुलिस का कहना है कि महिला के पति बोबोन उमरजोनी वर्तमान में बोबोन टावर सी-3 फ्लैट एन-211, फ्लोर इरियो स्काईऑन, सेक्टर-60 गुड़गांव में रह रहे हैं, वह एक स्पेशल मेडिकल कंपनी में कार्यरत हैं और पिछले छह साल से भारत में रह रहे हैं। छह माह पहले ही उनकी शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ नैनीताल घूमने जा रहे थे।
Tags:    

Similar News