Up News: मोबाइल छीनकर भाग रहा था, लड़की ने बुरी तरह पीटा, कान पकड़कर बोली- सॉरी दीदी

Update: 2025-04-20 04:42 GMT
Up News: यूपी के कानपुर में एक लड़की ने सड़क पर मोबाइल लुटेरे को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसकी खूब तारीफ करने लगे। दरअसल, कानपुर के बाबूपुरवा की रहने वाली एक लड़की जब शाम को कोचिंग जा रही थी, तभी नीले रंग की स्कूटी पर दो युवक उसका पीछा कर रहे थे। अचानक उनमें से एक ने लड़की का मोबाइल छीन लिया और दोनों भागने लगे। एक लुटेरा भागने में कामयाब हो गया, जबकि लड़की ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया और शोर मचाकर दूसरे लुटेरे को लोगों की मदद से नया पुरवा पुल के पास पकड़वा दिया।
इसके बाद लड़की लुटेरे पर टूट पड़ी और फिर उसकी थप्पड़ों और चप्पलों से पिटाई कर दी। लड़की ने लुटेरे को इतना पीटा कि वह लड़की के दोनों कान पकड़कर माफी मांगने लगा और उसके पैर छूने लगा। उसने लड़की से माफी मांगते हुए कहा, दीदी मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई। लड़की कानपुर के बाबूपुरवा निवासी रामकृष्ण गुप्ता की बेटी प्रियंका है, जो वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। लड़की का रौद्र रूप देख सड़क पर मौजूद लोग सहम गए। क्योंकि स्कूटी सवार दूसरे लुटेरे को पकड़ने के बाद उसने अचानक उससे पूछा कि मेरा मोबाइल कहां है, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, लड़की ने उसके बाल पकड़ लिए और उस पर थप्पड़ों और चप्पलों की बरसात कर दी।
भीड़ से घिरे लुटेरे ने हाथ जोड़कर, पैर छूकर और कान छूकर लड़की से माफी मांगी। लुटेरा भी अपनी जान की भीख मांगने लगा। उसने कहा- सॉरी दीदी, मुझसे गलती हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लुटेरे को गिरफ्तार कर उससे लड़की का मोबाइल वापस दिलाया। आरोपी की पहचान अरमान के रूप में हुई है। उसने कबूल किया कि उसने अपने साथी बाबू के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
फिलहाल बाबूपुरवा पुलिस पूरे मामले में बाबू की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर बाबू पुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस बाबू के घर गई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने बताया कि बाबू ने खुद ही मोबाइल छीना और खुद को भीड़ से घिरा देख स्कूटी से कूदकर भाग गया।
Tags:    

Similar News