UP News : शनिवार सुबह गांव भैमती में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर से खेत जोतते समय ट्रैक्टर पर बैठा दो साल का बच्चा ट्रैक्टर से गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मासूम बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दलवीर शर्मा सुबह सात बजे ट्रैक्टर से खेत जोतने गए थे।
उनका पोता कालू ट्रैक्टर पर बैठने की जिद कर रहा था, तो उन्होंने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया। ट्रैक्टर मोड़ते समय कालू अचानक नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।