Up News : एक बच्ची की अचानक कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्ची को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर सुनते ही ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए जमा हो गए। बच्ची के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसका शव घर ले गए।
घटना के बाद पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। पूरी घटना श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में हुई। बहराइच निवासी मोतीलाल की साली की बेटी महक (8) उनके घर आई हुई थी। गुरुवार शाम महक गांव में ही एक किराने की दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। घर लौटते समय वह कुएं में गिर गई।जब तक ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, तब तक वह डूब चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहराइच से आए परिजन बच्ची का शव लेकर रोते-बिलखते लौट गए। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।