Up News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, मची चीख-पुकार

Update: 2025-02-01 03:47 GMT
Up News: पयागपुर के सत्संग नगर कॉलोनी में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। जहां गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना में तीन माह की मासूम बच्ची भी घायल हुई है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब घर में खाना बन रहा था। अचानक सिलेंडर फट गया। जिससे परिवार के सभी लोग झुलस गए।
घायलों में सुशांत कुमार (42), बसंती (70), गौरी (30), संतोष (60) और मासूम परी (3 माह) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पयागपुर ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कुछ लोगों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे से इलाके में दहशत फैल गई है। प्रशासन जांच कर रहा है कि सिलेंडर फटने की असली वजह क्या थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटे गैस सिलेंडरों की गुणवत्ता की सख्त निगरानी की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Tags:    

Similar News

-->