Up News: झोपड़ी में लगी आग से मची तबाही, मासूम की मौत

Update: 2025-04-24 02:43 GMT
Up News: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के उतरसिया महोलिया गांव में बुधवार को दो झोपड़ियों में लगी आग में 4 साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. बहेरी की उपजिलाधिकारी (एसएडीएम) रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने से दोनों झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया| उन्होंने बताया कि दिलशाद की झोपड़ी में करीब 4 साल की बच्ची की मौत हो गई|
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया है. उनके अनुसार सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है|
Tags:    

Similar News