Up News: चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Update: 2026-01-22 04:13 GMT
Up News :उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। मथुरा के राया थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 110 के पास एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जान-माल के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया था।
सुबह 5 बजे अफरा-तफरी, यात्रियों की जान खतरे में: मिली जानकारी के अनुसार, बस (UP90 AT 8837) बांदा से दिल्ली-नोएडा जा रही थी। गुरुवार सुबह करीब 5:15 बजे बस से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 10-15 यात्री सवार थे। आग लगते ही ड्राइवर ने बस रोक दी, जिसके बाद यात्री बस से बाहर भागे। कई यात्रियों ने आग की लपटों के बीच खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।
Tags:    

Similar News