UP News: फैक्टरी में काम करते समय मशीन की चपेट में ऑपरेटर की मौत

Update: 2025-10-31 00:40 GMT
UP News: कैराना रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कृषि उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से एक ऑपरेटर की मौत हो गई और दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ऐरती रोड पर कृषि उपकरण (हैरो) बनाने वाली फैक्ट्री अतुल्य डिस्क प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नवकार जैन और संयम जैन हैं। गुरुवार शाम को फैक्ट्री में कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे, तभी मशीन में अचानक विस्फोट हो गया।
मशीन में विस्फोट होने से ऑपरेटर वीरेंद्र सिंह निवासी जसाला, कर्मचारी अंकित निवासी लिलोन और राशिद निवासी बलवा मशीन के टूटे हुए पुर्जों से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत शामली के बुढ़ाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का उपचार किया गया।फैक्ट्री संचालकों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ली। अभी तक किसी भी परिजन ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Tags:    

Similar News