UP News: हाथियों का आतंक, गेंहू और गन्ने की फसलों को किया तबाह

Update: 2025-02-24 02:37 GMT
UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में दो जंगली हाथियों ने कई इलाकों में सैकड़ों एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल रौंदकर नष्ट कर दी. माला रेंज के रेंजर रॉबिन कुमार ने बताया कि नेपाल से आए हाथियों के झुंड में से दो हाथी अपने समूह से बिछड़कर पीलीभीत जिले के आबादी वाले इलाके में आ गए. इन हाथियों ने सिरसा, सरदाह और गोयल कॉलोनी में सैकड़ों एकड़ गेहूं और गन्ने की फसल रौंद दी. मिली जानकारी के मुताबिक इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई|
टीम ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब नेपाल से आए हाथियों ने इस इलाके में दहशत फैलाई हो. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. ग्रामीण वन विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं|
Tags:    

Similar News