Up News: नशे में धुत बेटे ने मां को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Update: 2025-06-20 03:02 GMT
Up News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असौथर थाना क्षेत्र के गांव पटैतापुर मजरा सेमरी में एक कलियुगी बेटे ने शराब पीने के लिए पैसे न देने पर अपनी 60 वर्षीय मां श्याम कली को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इतना ही नहीं वह अपने वृद्ध पिता को मारने के लिए डंडा लेकर दौड़ा। पिता ने पड़ोसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के एक घंटे के भीतर ही आरोपी बेटे कमलेश को गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गुरुवार शाम की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमलेश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही असौथर पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर ही कमलेश को गांव के बाहर जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
Tags:    

Similar News