Up News: दबंग ने एसएसबी जवान के घर पर किया कब्ज़ा, रोते हुए अफसरों से बोला- वर्दी में ही कर लूंगा आत्महत्या

Update: 2025-03-19 04:13 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश में गरीबों को न्याय मिले इसके लाख दावे किए जाएं, लेकिन सरकारी अफसरशाही की व्यवस्था के आगे सब फेल हो जाता है। पीड़ित थानों और अफसरों के दफ्तरों का चक्कर लगाते-लगाते थक जाता है, लेकिन उसकी सुनवाई कहीं नहीं होती। ऐसा ही एक मामला मिर्जापुर से सामने आया है। जहां एक एसएसबी जवान पिछले 4 साल से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है और अब उसने डीएम या एसपी दफ्तर में आत्महत्या करने की धमकी दी है।
15 लाख रुपये से ज्यादा खर्च... फिर भी किराए पर रहने को मजबूर। बता दें कि असम में तैनात एसएसबी जवान रऊफ अंसारी ने हलिया के देवरी बाजार में दो बिस्वा जमीन खरीदकर उस जमीन पर दो कमरों का मकान बनवाया था। मकान का प्लास्टर हो रहा था। वह वापस ड्यूटी पर चला गया। मकान खाली देख गांव के दबंग संतोष कुमार ने इस मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस कब्जे को छुड़वाने के लिए जवान पिछले 4 साल से परेशान है।
वह थाने और अफसरों के चक्कर लगा रहा है। इस कब्जे को छुड़वाने और जमीन की रजिस्ट्री कराने में अब तक 15 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। लेकिन इतना कुछ होने के बावजूद भी उसे मकान पर कब्जा नहीं मिल सका। वह किराए के मकान में रहने को मजबूर है।
Tags:    

Similar News