Up News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां एक मासूम बच्चा विकास अपनी नानी इंदी देवी के घर पर था। इस दौरान विकास घर में रखे कूलर को चलाने के लिए तार लगा रहा था, तभी अचानक कूलर में करंट आ गया। विकास करंट की चपेट में आ गया। नानी ने जब उसे दर्द से तड़पता देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे में नानी और नाती दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की पुष्टि चिल्ला थाने के एसएचओ संदीप तिवारी ने की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा करंट लगने से हुआ है। साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।