UP News:नदी में भैंस नहला रहे किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया, इलाके में दहशत

Update: 2025-06-23 03:39 GMT
UP News: गोंडा जिले में घाघरा नदी के किनारे भैंस नहला रहे किशोर को मगरमच्छ ने नदी में खींच लिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रविवार शाम उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव की है।थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गांव निवासी कुंवर बहादुर यादव का पुत्र राजा बाबू उर्फ ​​नान यादव (13) नदी के किनारे भैंस नहला रहा था। तभी अचानक पानी से निकला मगरमच्छ उसे अपने जबड़े में जकड़ कर नदी में खींच ले गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने पहले बच्चे का पैर अपने जबड़े में दबोचा और उसे गिराने के बाद उसकी गर्दन पकड़कर पानी में खींच लिया। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि बच्चा संभल भी नहीं पाया।यह इलाका घाघरा नदी के किनारे बसा है और स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही गांव के आसपास मगरमच्छों की आवाजाही बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं और पिछले एक महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
Tags:    

Similar News