UP News: सनातन संस्कृति और आध्यात्म से परिचय कराने वाले महाकुंभ मेले के समापन के बाद रविवार को शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक पीपे का पुल हटाते समय क्रेन गंगा नदी में पलट गई, जिसमें चालक समेत 4 मजदूर घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब लोक निर्माण विभाग फाफामऊ पीपे का पुल संख्या 23 से पीपे को हटा रहा था। हाइड्रा के गंगा में गिरने से उसमें बैठे मजदूर लक्ष्मण निषाद के कंधे पर गंभीर चोट आई है। उसका इलाज म्योहाल के पास एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीन अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में इलाज कराकर घर भेज दिया गया।फाफामऊ पीपे का पुल संख्या 23 का पीपे हटाने का काम किया जा रहा है। इससे मजदूर मुन्ना, राम अधार, श्रवण कुमार और लक्ष्मण घायल हो गए।