UP News: गंगा में डूबे दंपत्ति, महिला की हत्या

Update: 2024-10-09 00:51 GMT
UP News: औरंगाबाद टप्पा जामनी के मजरा मोहन नगला निवासी दंपती के शव गंगा में मिले थे। तहसील प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार की। पुलिस ने मंगलवार को दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया। महिला की मौत डूबने से नहीं बल्कि उसकी हत्या हुई थी। गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था लेकिन उसके पति की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुई परिजनों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन शाम को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई। जिसने सभी को हैरान कर दिया। शांति देवी की मौत गले पर चोट लगने की वजह से हुई थी। उसके गले पर
धारदार हथियार
से वार किया गया था लेकिन धर्म सिंह की मौत के कारण का पता नहीं चल सका। जिसकी वजह से विसरा प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि दोनों की मौत डूबने से तो नहीं हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक धर्म सिंह के भाई बेनीराम की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिसने जांच की तो सामने आया है कि दंपती के बीच कई दिनों से विवाद था।गांव निवासी धर्म सिंह अपनी पत्नी शांति देवी के साथ रविवार दोपहर कांस काटने के लिए गंगा पार अपने खेत पर गए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश किया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला।
सोमवार
को मछली पकड़ने गए लोगों ने गंगा में झाड़ी में दोनों के शव देखे। सूचना पर पुलिस पहुंची। शवों को बाहर निकाला। तहसील प्रशासन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों के गंगा में डूबने की रिपोर्ट तैयार की। सभी को लगा कि गंगा पार करते समय बहाव की वजह से दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रयुक्त दराती की तलाश की जा रही है।आज भी तलाश की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->