Up News : तेज रफ्तार मिनी बस ने एक के बाद एक दो कार और रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे पर लॉयर्स कॉलोनी कट के सामने मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार मिनी बस ने एक के बाद एक दो कार और रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। एक कार हवा में दो बार पलटने से चकनाचूर हो गई।
दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से चालकों की जान बच गई। हादसे के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और भाग गया। हादसे के बाद हाईवे पर रात साढ़े 12 बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को भगवान टॉकीज के रास्ते सर्विस रोड से निकलवाया।