Up News: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सोमवार को एक हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार रोडवेज़ बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद, बस लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज़ बस शामली की ओर से तेज़ रफ़्तार से आ रही थी। शहर के संत बुड्ढा बाबू तालाब के पास बस ने अचानक पीछे से एक सफ़ेद कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार अपनी दिशा खो बैठी। बस रेलिंग तोड़ते हुए नाले को पार करती हुई सीधे टेलीफोन एक्सचेंज की दीवार से जा टकराई।
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग कार सवारों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। दूधली निवासी चालक गौरव अपने दो साथियों बिजेंद्र और एक बच्चे के साथ शामली से दूधली जा रहा था। तीनों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज़ बस को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
Tags: