Up News: साले के साथ मेला देखने जा रहा था जीजा, रास्ते में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा
Up News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है. यहां एक दलित युवक को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया. घटना के वक्त पीड़ित अपनी भाभी के साथ मेला देखने जा रहा था. रास्ते में दबंगों ने पीड़ित की भाभी से छेड़छाड़ शुरू कर दी. पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना में पीड़ित की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं. यह घटना चार दिन पहले की है, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है. पीड़ित परिवार के मुताबिक मामले में कार्रवाई करने की बजाय पुलिस आरोपियों पर समझौते का दबाव बना रही है|
यह घटना अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के थम्मन का पुरवा की है. पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को दलित युवक कमल और उसके ससुराल से जीजा और साली समेत अन्य लोग टीकर माफी आश्रम के मेले में जा रहे थे. इस दौरान टीकर माफी गांव के दबंगों ने उसकी दो सालियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दीपक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने दीपक को जमीन पर पटककर इतना पीटा कि वह मरणासन्न अवस्था में पहुंच गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह बेड पर पड़ा अंतिम सांसें गिन रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। बल्कि पुलिस आरोपियों की तरफ से पहल कर रही है और उन पर समझौते का दबाव बना रही है। उधर, सीओ मनोज मिश्रा ने कहा कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।