Up News: विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौत

Update: 2025-09-01 01:14 GMT
Up News: कोतवाली क्षेत्र के पसवाड़ा गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे पहाड़ (खंड संख्या-चार) पर खनन के लिए रखी विस्फोटक सामग्री में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट से उछले पत्थरों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए।
एक घायल मजदूर को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि खनन के दौरान बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरी और विस्फोटक सामग्री तेज धमाके के साथ फट गई। एसडीएम, सीओ और दो थानों की फोर्स मौके पर जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा था। इससे दो मजदूरों की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टाधारक केशव बाबू से पूछताछ की गई है। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पहाड़ पर खनन के दौरान बिजली गिरने से धमाका होने की सूचना मिली है। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। खनन पट्टा वैध है। बरसात के मौसम में पहाड़ों में खनन पर प्रतिबंध लगाने का कोई नियम नहीं है।
Tags:    

Similar News