UP News: सड़क किनारे बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

Update: 2025-09-17 00:38 GMT
UP News : जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के देवरिहन गाँव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गाँव की 65 वर्षीय महिला सुखमंती विश्वकर्मा अपने घर के पास सड़क किनारे से गुजर रही थीं, तभी अचानक तेज़ गति से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन दौड़कर मौके पर पहुँचे और घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले गए। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा रेफर कर दिया।गंभीर रूप से घायल सुखमंती की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं और उन्होंने फरार बाइक सवार की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को गांव और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लग सके।
Tags:    

Similar News